टेल्को थाना क्षेत्र के राधिकानगर शमशेर रेसिडेंसी निवासी मनोज कुमार सिंह साइबर ठगी का शिकार हुये हैं. ठगों ने उनका मैकबुक ( टैप जैसा) टपा लिया है. मनोज कुमार सिंह ने फिलिप कार्ड के माध्यम से मैकबुक एयर m1 82890 का आर्डर किया था, जोकि 11 अक्टूबर 2021 तक उन्हें डिलेवर हो जाना था. लेकिन मैकबुक एयर m1 प्राप्त नहीं हुआ. ऑर्डर प्रीपेड था. ट्रैकिंग आईडी और उन्हें भी कोई कॉल नहीं आया. डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से भी उन्हें कोई सूचना नहीं मिली. लेकिन ओटीपी के माध्यम से प्रोडक्ट को रिसीव किया जा चुका था. स्टेटस के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई की मैकबुक डिलीवर हो चुका है. इस तरह मनोज कुमार सिंह हाथ धरे रह गए और उनका सामान साइबर ठगों ने गायब कर दिया. इस संबंध में उन्होंने बिष्टुपुर साइबर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका अनुसंधान शुरू किया है. शिकायत पत्र के साथ-साथ उन्होंने साक्ष्य से जुड़े दस्तावेजों ऑर्डर डिटेल, ट्रांजैक्शन डिटेल और मैसेज डिटेल की कॉपी भी संलग्न की है।
No comments:
Post a Comment