Tuesday, October 12, 2021

दुष्कर्म व हत्या का अभियुक्त साक्ष्य के अभाव में बरी


बिष्टुपुर बेल्डीह ग्राम बस्ती की बुलबुली गोराई की दुष्कर्म व हत्या के मामले में जेल में बंद अभियुक्त चंदन दास उर्फ चांदी दास को सोमवार को स्थानीय जिला जज (2) संजय कुमार सिंह की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. मामले के सभी सातों गवाह कोर्ट में मुकर गये. पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोई ठोस गवाह व न ही प्रदर्श कोर्ट में प्रस्तुत किया. जिसकी वजह से आरोपों को प्रमाणित नहीं किया जा सक. उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी 2018 को हुई थी. बुलबुली गोराई की लाश संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद की गयी थी. बुलबुली गोराई की गला दबाकर हत्या के संकेत मिले, जिसके आधार पर बिष्टुपुर थाना में मृतका के बेटे सोनू गोराई के बयान पर चंदन दास के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने चंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फॉरेंसिक रिपोर्ट में पाया गया कि बुलबुल की गला दबाकर हत्या तो की गयी, लेकिन मृत्युपूर्व उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाये जाने की पुष्टि नहीं हुई थी।फॉरेंसिक रिपोर्ट में उसे सेक्सूअल हेवेच्यूल पाया गया था. क्योंकि वह शादी-शुदा व बच्चे की मां भी बन चूकी थी. मामले की सबसे कमजोर कड़ी केस की अनुसंधानक लक्ष्मी कुमारी एसआई रही. अनुसंधानकर्ता दारोगा लक्ष्मी कुमारी ने कोर्ट में दी गयी अपनी गवाही में बताया कि हत्या होने का प्रमाण तो मिला, लेकिन घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं मिला. किसी ने चंदन दास को हत्या करते नहीं देखा. वहीं मामला दर्ज कराने वाले मृतका के बेटे सोनू गोराई ने गवाही में कोर्ट के बताया कि चंदन दास ने उसकी घायल मां को अस्पताल ले जाने में मदद की थी. दुष्कर्म व हत्या करते हुए किसी ने नहीं देखा. दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले डॉक्टर ने अपनी गवाही में दुष्कर्म का सबूत नहीं मिलने की पुष्टि की. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने बहस की. उन्होंने कहा कि एफएसएल रिपोर्ट में कपड़े से गला दबाकर हत्या की पुष्टि तो हुई, लेकिन कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था.

मृतका बुलबुल गोराई का पुत्र सोनू गोराई ने 17 फरवरी 2018 को बिष्टुपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि 17 फरवरी की रात वह अपनी ड्यूटी पर था. रात के 2.30 बजे उसकी बहन ने फोनकर उसे बताया कि मां के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. अंदर से किसी की आवाज आ रही है. वह भागकर पहुंचा. काफी खटखटाने के बाद अंदर से चंदन ने दरवाजा खोला. उसने देखा कि मां पलंग के नीचे निवस्त्र पड़ी है. आक्रोसित लोगों ने चंदन की पकड़कर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, घायल मां को टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

No comments:

Post a Comment