Tuesday, October 12, 2021

बड़े क्राइम को अंजाम देने के फिराक में थे कार सवार चार अपराधी, कट्टा गोली के साथ 1 धराया,3 फरार


त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार एंटी क्राइम अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे स्विफ्ट डिजायर कार सवार 4 अपराधियों को रोकना चाहा तो वे तेजी से कार की स्पीड बढ़ा भागने लगे। टाइगर मोबाइल उसके पीछे लगी तो वह कार से उतर कर भागने लगे। पुलिस ने एक को दबोच लिया जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए अपराधी का नाम शाहबाज खान बताया जा रहा है। जो जुगसलाई गौरी शंकर रोड का निवासी है। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया। कार से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस लग गई है। पुलिस ने कार को भी जप्त कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगसलाई थाना क्षेत्र के में खरकई पुल के पास सोमवार की संध्या स्विफ्ट डिजायर कार संख्या (संख्या-जेएच05 एवी-9291) को जुगसलाई खरकाई नदी पुल पर रुकवाना चाहा। जिसमें 4 लोग सवार थे। वे तेजी से कार भगाने लगे। टाइगर मोबाइल पुलिस के जवानों ने उनका पीछा किया तो वे कार रोककर उतरे और भागने लगे। पुलिस ने भागते हुए 4 लोगों में से एक को पकड़ा जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए अपराधी के पास से कट्टा और गोली बरामद किया गया है।
एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में इंस्पेक्टर राजू कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के तीन जवान मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment