दिल्ली सिंघू बॉर्डर के पास से एक बहुत बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। दरअसल पुलिस को आज शुक्रवार की सुबह सिंघू सीमा के पास एक कटे हुए हाथ वाले अर्धनग्न व्यक्ति का शव मिला है।डीएसपी हंसराज ने कहा कि “आज सुबह लगभग 5 बजे, जिस स्थान पर किसानों का विरोध चल रहा है (कुंडली, सोनीपत) उस स्थान पर हाथ, पैर कटे हुए एक शव लटका हुआ पाया गया। कौन जिम्मेदार है इसकी जानकारी नहीं, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज वायरल वीडियो जांच का विषय है, अफवाहें रहेंगी“।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम लखबीर सिंह है और वह दलित समुदाय के मजदूर था और तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव का निवासी था।
जिस प्रकार की तस्वीर सामने आ रही है, उनमें साफ साफ देखा जा सकता है कि शव का हाथ काट कर उसे बैरिकेड्स से लटकाया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही।
No comments:
Post a Comment