राजधानी रांची में आपराधिक घटना कम होने का नाम ही नहीं ले रहे, दिन प्रति दिन शहर के अलग अलग इलाकों से घरेलू और अपराधिक घटना सामनें आ रही है। दरासल हम बात कर रहे है शहर के नामकुम का जहां पति ने अपनी पत्नी रश्मि कश्यप की गला घोट कर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे मामले की जांच कर रही है। हत्यारे पति का नाम बोवास कश्यप बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, पति अक्सर नशे में रहता था, इस बात का पत्नी हमेशा विरोध करती थी। बीते रात जब पति बोवास कश्यप शराब के नशे में घर आया तो पत्नी रश्मि ने फिर इसका विरोध किया। इसी पर पति गुस्से में आकर पत्नी का कपड़े से गला घोंट दिया।
फिलहाल पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वे लोग शराब को लेकर अक्सर आपस में लड़ाई करते थे। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment