बताया जाता है कि भाजमो कार्यकर्ताओं के जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से एक बार स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजमो कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी बढ़ गई है। गोली चालन की घटना इसी का परिणाम बताया जा रहा है। भोला सिंह के द्वारा पीड़ित को 1 दिन पहले फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी रामबाबू तिवारी से दुश्मनी ले रहे हो। इसी बीच नागेंद्र सिंह की पत्नी ने यह जानकारी दी कि भोला घर के बाहर हंगामा कर रहा है। वे आसपास ही थे। जैसे ही वे घर पहुंचे। वहां दो और लोग मौजूद थे। भोला सिंह ने हवाई फायरिंग कर कार से अपने सहयोगियों के साथ फरार हो गया।
नागेन्द्र सिंह का कहना है कि भोला सिंह ने उसे गुरुवार को फोन कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। भोला सिंह ने उसे कहा कि वह ऐसा कर रामबाबू तिवारी से दुश्मनी ले रहा है।आज दोपहर को फिर से भोला सिंह ने फोन किया और नागेन्द्र सिंह को मिलने को बुलाया. लेकिन नागेन्द्र सिंह नहीं गये। शुक्रवार को भोला सिंह उनके घर पहुंच गया।घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। पत्नी ने उन्हे फोन कर जानकारी दी और बताया कि भोला सिंह और उसके साथ कुछ लोग घर के बाहर हंगामा कर रहे हैं। सूचना पाकर वे घर पहुंचे तो भोला सिंह ने उन पर गोली चला दी।संयोग से उन्हें गोली नहीं लगी। भोला सिंह के साथ आये मिठू चौधरी ने मौके से खोखा उठा लिया. भोला सिंह के साथ बलवंत सिंह और अभय भी मौजूद थे। उसके साथ सभी कार पर सवार होकर फारर हो गये।
No comments:
Post a Comment