Saturday, October 16, 2021

आमने सामने की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौत


गोलमुरी थाना अन्तर्गत गाड़ाबासा के पास मेन रोड में 14 अक्टूबर नवमी की रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गयी है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही बाइकों के परखच्चे उड़ गये. मृतकों में बर्मामांइस कंचननगर का उमा शंकर कालिंदी (15) और जबकि दूसरा बागबेड़ा इलाके का आकाश गुप्ता (21) शामिल हैं. जानकारी के मुताविक दोनों युवक दुर्गापूजा घुमने निकले थे. तभी यह घटना हुई है. गम्भीर रुप से जख्मी दोनों युवकों को पुलिस ने टीएमएच पहुंचाया था, जहां उमाशंकर को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था. जबकि दूसरे दिन इलाज के दौरान आकाश गुप्ता की मौत हो गयी. दोनों ही शवों का पुलिस ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम कराया है।

No comments:

Post a Comment