Saturday, October 16, 2021

परिजनों की पिटाई से क्षुब्ध बालिका थाने के लिए निकली,ऑटो चालक ने जंगल में ले कर किया दुष्कर्म,परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे


पोटका थाना अंतर्गत कालिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जहां घर वालों ने किसी बात को लेकर अपनी बच्ची को पीट दिया और वह बच्ची गुस्से में घर से थाने के लिए निकल पड़ी लेकिन रास्ते में ऑटो चालक ने थाने ले जाने के नाम पर बिठा लिया और उसे थाने ले जाने की जगह जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर छोड़कर फरार हो गया। बाद में पीड़ित बच्ची अपने घर पहुंच गई और घरवालों को पूरी दास्तान सुनाई तो घरवाले उसे थाने में ले गए लेकिन थाने में उनकी फजीहत कर दी गई।तब  परिजन जिला एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे थे।बताया जाता है कि बच्ची को रात में ही उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर पीट दिया था। इसके बाद गुस्साई बच्ची थाने के लिए निकल पड़ी लेकिन रास्ते में ऑटो चालक मिला जो उसे थाने ले जाने के नाम पर बैठाया लेकिन जंगल की ओर ले कर चला गया। उसने रात भर उसके साथ दरिंदगी की और सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। बाद में पीड़ित बच्ची रोती कराहती अपने घर पहुंच गई। परिजनों को पूरा घटना बताया उसके बाद परिजन थाने गए लेकिन थाने में उनकी फजीहत कर उन्हें भगा दिया गया। के बाद न्याय की उम्मीद लिए परिजन एसपी कार्यालय में गुहार लगाने पहुंचे थे।

No comments:

Post a Comment