Saturday, October 16, 2021

पुलिस ने 5 लाख इनामी नक्सली कमांडर को किया गिरफ्तार, कई बड़ी घटनाओं को दिया है अंजाम


लातेहार पुलिस ने 5 लाख इनामी नक्सली किशोर सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली किशोर सिंह से पूछताछ की जा रही है। किशोर सिंह पर 5 लाख रुपए की इनाम की घोषणा थी। नक्सली किशोर सिंह मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाला है। किशोर सिंह भाकपा माओवादी में जोनल कमांडर के पद पर था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने साथियों के साथ देखा गया है।पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की तो सभी नक्सली फरार हो गए लेकिन किशोर सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। किशोर सिंह के निशानदेही पर पुलिस कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को कई और नक्सली के पकड़े जाने की संभावना है। किशोर सिंह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था। बड़ी बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद ही संगठन ने उसे जोनल कमांडर का पद दिया था। लातेहार इलाके में किशोर सिंह संगठन में युवाओं को शामिल करने का काम कर रहा था।

No comments:

Post a Comment