Sunday, October 17, 2021

मकान मालिक ने नाबालिग किराएदार का यौन शौषण का किया प्रयास, मामला दर्ज


जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक के द्वारा नाबालिग लड़की का यौन शोषण का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
नाबालिग पीड़िता का कहना है कि कुछ दिनों से मकान मालिक उस पर अभद्र फब्तियां कहता था लेकिन वह उस पर ध्यान नहीं देती थी। शुक्रवार की सुबह उसकी मां शौच गई थी। छोटा भाई दूसरे कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान मकान मालिक घर में घुस गया है और अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाया तो उसका भाई दौड़कर आ गया। तब तक मकान मालिक भाग गया। थोड़ी देर बाद पत्नी के साथ आया और शिकायत करने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली।
बताया जाता है कि नाबालिग के पिता अक्सर शहर से बाहर रहते हैं। वह गायक हैं।

No comments:

Post a Comment