Friday, October 1, 2021

महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप


जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र से एक महिला के संदेहास्पद मौत की बात सामने आ रही है। मामला मकदमपुर का है, घटना के बाद महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। मायके वालों ने उनपर हत्या करने का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम रूपा बताया जा रहा है। जब महिला की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी, फिर ससुराल वालों ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला का एक 16 वर्षीय बेटा है और 14 वर्षीय बेटी है। महिला के मायके वाले बिहार के सारण के रहने वाले हैं।

जब मौत की जानकारी उनके मायके वालों को दी गई तो बृहस्पतिवार को उनके भाई मनोज कुमार पांडे पहुंचे। उन्होंने आ कर पुलिस थाने ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्होंने महिला के पति संजय पाठक और पिंकी देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और तो और उनके परिवार वाले मायके वालों से बात भी नहीं करने देते थे। फिलहाल मामले की जांच कर रही।

No comments:

Post a Comment