Friday, October 8, 2021

गांधी आश्रम के संस्थापक घासीराम बरिहा को दी गई श्रद्धांजलि


शहर के सर्वाधिक पुराने कुष्ठ आश्रमों में एक, बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम के गांधीवादी विचारधारा के संस्थापक आश्रम के वरिष्ठ कर्मठ एवं समाजसेवी पूर्व मुखिया घासीराम बरिहा के पिछले दिनों निधन से कुष्ठ आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई थी।8 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को पूर्वाहन 11:30 बजे से उनकी याद में बाराद्वारी के गांधी आश्रम में सम्मान पूर्वक श्राद्ध भोज सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम आश्रम के संरक्षक संभू मुखी डूंगरी के नेतृत्व में एवं उनकी अध्यक्षता में जमशेदपुर के 18 आश्रमों के मुखिया तथा गांधी आश्रम वासियों की उपस्थिति में मृदुभाषी, लोकप्रिय, कर्मठ पूर्व मुखिया स्वर्गीय घासीराम बरिहा उर्फ “बाबा जी” के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।इस दौरान शंभू मुखी डूंगरी ने उनकी जीवनी और आश्रम की स्थापना से लेकर अब तक ” बाबाजी” के द्वारा संपादित कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान बाबा जी के अनन्य सहयोगी रहे शहर के जाने-माने प्रख्यात अधिवक्ता लक्ष्मी निधि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।कार्यक्रम का संचालन आश्रम के वर्तमान मुखिया मित्रु प्रधान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र बरिहा ने दिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 28 सितंबर 2021 को अपने जीवन के बहुमूल्य एक सौ वसंत के उपरांत दुनिया को अलविदा कर दिया ।उनके आकस्मिक निधन से जमशेदपुर के सभी कुष्ठ आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई। इसके उपरांत पूरे रीति-रिवाज के साथ सम्मान पूर्वक उन्हें आश्रम में अंतिम विदाई दी गई। जिसमे सैकड़ों की संख्या में जमशेदपुर के लोगों ने भाग लिया।
श्रद्धांजलि सभा के इस मौके पर मुख्य रूप से आश्रम के संरक्षक शंभू मुखी डूंगरी, झारखंड कुष्ठ कल्याण समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ लक्ष्मी निधि, महामंत्री- मोहम्मद जैनुद्दीन ,जवाहर लाल पासवान, सलाहकार -जय सागर बगदल, घनश्याम महानंद ,मुखिया संतोष सेठ ,मित्रु प्रधान, प्रहलाद नाग ,गोविंद दांग, संनदो बघार, भोटो बेहरा ,रवि सोना ,गौरा चन्द्र गोराई, श्याम गुप्त ,अनिल महतो ,मनोज राय ,टुना सांड,पुरन चन्द्र दास,जैठु सिंह ,विराम मार्डी, राजू गोप, जेठू सिंह ,राजेश शंकर कालिंदी ,रीता सिंह तथा काफी संख्या में आश्रम वासी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment