Tuesday, October 5, 2021

रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का मुंबई में निधन ,82 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन


मशहूर एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन, ‘रामायण’ में रावण का निभाया था किरदार! उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली! जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज सुबह मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में होगा!वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे! त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था!लेकिन बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया! अरविंद त्रिवेदी के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने भी की है!
अरविंद काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे! मंगलवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था! ईटाइम्स के मुताबिक, ये जानकारी अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौशतुभ त्रिवेदी द्वारा दी गई!
जानकारी के के मुताबिक कौशतुभ ने अरविंद त्रिवेदी के निधन की दुखद खबर की पुष्टि की! उन्होंने कहा कि काफी समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी लेकिन आज यानी मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इससे उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया!
अरविंद त्रिवेदी का रावण वाला किरदार इतना लोकप्रिय था कि हर कोई अभिनेता की तरह इस किरदार को जीने की कोशिश करता नजर आज भी राम लीला में नजर आता है!रामायण जब भी टीवी पर आती है, तो दर्शक टक-टकी लगाए अपने चहेते रावण को देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते हैं!

No comments:

Post a Comment