Tuesday, October 19, 2021

सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया,लोगों से अपील घरों से बाहर ना निकले


जम्मू कश्मीर सुरक्षाबलों ने जंगलों और गुफाओं में छुप कर सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा था। इसी के तहत ढूंढ ढूंढ कर और चुन-चुन कर मारो जहन्नुम भेजो। इसी अभियान के तहत मंगलवार को सेना ने राजौरी के जंगलों में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों को मौत के नींद सुला कर उनके लिए जहनुम का दरवाजा खोल दिया। यही नहीं अब भी हिन्द के जवानों और पाकिस्तानी आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसमे भारतीय सेना के 16 कॉर्प्स के जवान फिलहाल 3 से 4 आंतंकियों से मोर्चा ले रहे हैं।
भारतीय सेना के एक कमांडर ने जानकरी दी कि ‘हमारे सैनिकों की शहादत की वजह यह थी कि आतंकी इन जंगलों में छिपकर ऑपरेट कर रहे थे। इसके चलते वे आसानी से अपनी जगह बदल रहे थे और बड़ी संख्या में फोर्स उनकी तलाश में जुटी थी।’ होम मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक बीते दो से तीन महीनों में राजौरी-पुंछ सीमा से 9 से 10 लश्कर आतंकियों ने भारत में घुसपैठ की थी।
बताया जा रहा है कि, कश्मीर में राजौरी के जंगलों में आज मंगलवार को सेना और आतंकियों की बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 6 आतंकियों को मार गिराया। हालांकि, सेना और आतंकियों की बीच मुठभेड़ अभी खत्‍म नहीं हुई है, बल्कि जारी है। सेना के 16 कॉर्प्स के जवान फिलहाल 3 से 4 आंतंकियों से मोर्चा ले रहे हैं।
इधर दूसरी ओर खबर आ रही है कि लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों से बाहर ना निकलें क्योंकि कौन आतंकी है कौन आम आदमी है यह पहचानना मुश्किल है और सेना ने आतंकियों को जो जंगलों और गुफाओं में छिपकर सुरक्षाबलों और आम नागरिकों के बीच घुस घुस कर हमला कर रहे थे और टारगेट किलिंग अंजाम दे रहे थे। उन्हें सेना ने अब चुन चुन कर ढेर करना शुरू कर दिया है। जंगलों में उनके ठिकानों को विस्फोटकों से ध्वस्त किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment