दर्ज प्राथमिकी के अनुसार न्यू बाराद्वारी 99 बीएसएनएल ऑफिस के पास के निवासी डॉ जे भादुड़ी ने कहा है कि मुख्य आरोपी चंदन कुमार मुख्य रुप से बहरागोड़ा का स्थाई निवासी है।वह आदित्यपुर में भी रहता था।वर्ष 2018 के अगस्त महीने में खुद को भारती अक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का सेल्स एक्जीक्यूटिव बताया था। इसी परिचय के बाद वह क्लीनिक में अक्सर आता जाता था। इसी बीच उसने लुभावने ऑफर के सहारे कंपनी की पॉलिसियों को खरीदने का प्रस्ताव दिया। उसके बाद उन्होंने कंपनी के जमशेदपुर कार्यालय में फोन कर चंदन कुमार के बारे में जानकारी ली तो उसके बारे में आश्वस्त किया गया कि वह कंपनी का सेल्स एक्जीक्यूटिव है।उससे पॉलिसी खरीद सकते हैं। कंपनी के अधिकारी की बात पर विश्वास कर डॉ भादुड़ी ने अपने नाम पर अपनी पत्नी डॉ गौरी भादुड़ी के नाम पर तथा बेटी डॉ सोहिनी भादुड़ी के नाम पर सितंबर 2018 से अक्टूबर 2020 के बीच अलग-अलग पॉलिसी खरीदी, लेकिन अब उन्हें ना तो खुद को कंपनी का कंपनी के सेल्स एक्जीक्यूटिव कहने वाला चंदन कुमार कोई रिस्पांस दे रहा है और ना ही कंपनी के अधिकारी या कर्मचारी। डॉ भादुड़ी ने दावा किया है कि कंपनी के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
Tuesday, October 19, 2021
इंश्योरेंस के नाम पर शिशु रोग विशेषज्ञ से 14 लाख की ठगी, सेल्स एग्जीक्यूटिव समेत कई अफसरों पर मामला दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment