मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही कोई स्पीड वाहन सड़क पर से गुजरेगा स्पीड वायलेशन डिटेक्शन कैमरा उसकी फोटो ले लेगा और जिला ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन फोटो के आधार पर जिस व्यक्ति के नाम से गाड़ी रजिस्ट्रेशन है उसके नाम और पते पर चालान भेज देगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल प्रदेश की राजधानी रांची में लगभग 10 जगह स्पीड वायलेशन डिटेक्शन कैमरा स्थापित किया जा चुका है। जिसे नवंबर माह में सक्रिय कर दिए जाने की खबर है।
बताया जाता है कि रांची के बाद शहर में भी इस तरह के कैमरे जल्द ही लगाए जाने की योजना है ताकि सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियों की रफ्तार पर अंकुश लगाई जा सके।
No comments:
Post a Comment