Saturday, October 16, 2021

टिस्को के खाली पड़े क्वार्टर से सड़ा-गला अज्ञात शव बरामद,जांच जुटी पुलिस


साकची थाना अंतर्गत तमरिया रोड स्थित टाटा स्टील के खाली पड़े बंद क्वार्टर से शनिवार को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया गया. शव में सड़न पैदा हो गयी थी और उसमें कीड़े लग चुके है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्वार्टर से बदबू आ रही थी, जो धीरे-धीरे बढ़ रही थी. जब ज्यादा दुर्गन्ध फैलने लगी तो इसकी शिकायत साकची पुलिस ने की गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा खोलकर देखा गया तो अंदर सड़ी गली हालत में पुरुष की लाश पड़ी थी. मृतक की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच की बतायी गयी है. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता उसकी मौत के कारणों का सही-सही पता चल पायेगा।

No comments:

Post a Comment