Saturday, September 25, 2021

इरफान अंसारी की अधिकारियों को दो टूक, कहा- भाजपा के इशारे पर चलने वाले सुधर जाएं वरना होगी कार्यवाई

जामताड़ा के कांग्रेस विधायक सह पुस्तकालय समिति के सभापति इरफान अंसारी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारी यह नहीं भूले हैं कि झारखंड में भाजपा की सरकार नहीं है. सरकारी अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओ की नहीं सुनते हैं, बल्कि भाजपा की बिचौलिया प्रथा को जारी रखे हुए हैं. यह परिपाटी नहीं चलेगी. झारखंड में गठबंधन सरकार सर्वधर्म नीति के तहत बनी है, लेकिन जमशेदपुर में आज भी भाजपा के बिचौलियों का दबाव प्रशासनिक विभाग में देखने को मिलता है. जिस वजह से ब्लॉक से लेकर जिला तक सरकारी विभाग में कांग्रेस पार्टी सहित गठबंधन के अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के साथ डीसी और एसपी सही व्यवहार नहीं करते हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारी अपने व्यवहार में सुधार लाएं और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। एक सवाल के जवाब में  कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि अगर जनता पर अत्याचार होगा तो वो लोग चुप चाप भी बैठेंगे या चूड़ी पहन कर नहीं रह सकते।

No comments:

Post a Comment