Sunday, August 1, 2021

विश्व भोजपुरी विकास परिषद हरहरगुट्टू के अध्यक्ष बने भावनाथ सिंह।


विश्व भोजपूरी विकास परिषद की एक बैठक रविवार को कीताडीह ग्वाला पट्टी यादव भवन में विश्व भोजपुरी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष अजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुई, जिसमे हरहगुट्टू मण्डल कमिटी का विस्तार किया गया. कमेटी के अध्यक्ष सर्वसम्मति से भावनाथ सिंह को बनाया गया है. कमेटी के अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष -देवराज सिंह, महामंत्री उमेश यादव, कोषाध्यक्ष भोला यादव, सचिव डब्लू पांडेय, सह कोषाध्यक्ष अप्पू यादव, संरक्षक बने बिजेंद्र उपाध्याय , जबकि संचालक संजीव यादव और कार्यकारी सदस्य के रूप में काशी सिंह, शत्रुध्न सिंह, रामनाथ ठाकुर, समेत अन्य बने. सभी पदाधिकारियो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर बतौर अतिथि विश्व भोजपुरी विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियो को बधाई और शुभकामनायें दी. उन्होंने भोजपुरी में ही दिये गये अपने मार्गदर्शन में कहा कि ” भाषा के विकास अ्उर उन्नति खातिर समाज के जागृत करे के बा. ई सब खातिर हमनीक् आपन एकजुटता देखावे के बा और आवे वाला समय भोजपुरी के होई. सामाजिक रूप से आपन भाषा के मजबूत बनाई जा. भाषा के मजबूती खातिर अगर आंदोलन करे के परी त हमनी के आपन अधिकार और सम्मान आंदोलन कइके छिनल जाई.” अन्य वक्ताओं के रूप में महेंन्द्र पांडेय, मुन्ना चौबे, मिथिलेश श्रीवास्तव, सुनील सहाय, अप्पू तिवारी, नारद पांडेय, अमरनाथ सिंह, पप्पू उपाध्याय, जितेंद्र प्रसाद, बिनोद चौबे, समेत अन्य मौजूद थे।

 

No comments:

Post a Comment