जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता,बुजुर्ग को मिली राहत


85 वर्षीय बुजुर्ग को 24 घंटे के भीतर मिला पेंशन और आयुष्मान योजना का लाभ


रांची। बड़े अधिकारी व प्रशासन थोड़े संवेदनशील हो जाएं तो जनता के लिए यह किसी बड़े सौगात से कम नहीं। महीनों का मिनटों में संभव है। क्योंकि सुशासन की पहली शर्त प्रशासन का संवेदनशील होना है। रांची जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। जब उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम नाथ को 24 घंटे के भीतर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

16 मई को अपनी फरियाद लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे 85 वर्षीय किशोरगंज निवासी राधेश्याम नाथ की समस्या को उपायुक्त ने सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बुजूर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाएं। उपायुक्त के निर्द्श पर पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र उनके घर पहुंचकर उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनवाकर सौंपा गया, ताकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

वहीं लाभ प्राप्त करने के बाद वरिष्ठ नागरिक राधेश्याम नाथ ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर उपायुक्त भजंत्री ने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा आगे भी इसी तरह संवेदनशीलता के साथ कार्य जारी रहेगा। यदि प्रशासन व सरकार थोड़ी संवेदनशील हो जाए तो जनता की सभी समस्याओं का समाधान समय पर हैं। अब यह देखना लाजमी होगा कि यह घटना प्रदेश के पदाधिकारियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा या अन्य घटनाओं की तरह ही यह भी काल के गाल में विलीन हो जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार