बीजेपी ओबीसी मोर्चा कल करेगा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन


 झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी जनविरोधी निर्णय के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा साकची गोलचक्कर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया जाएगा। उल्लेखनीय है की प्रदेश मे सरकार द्वारा गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे गरीब रोगियों को पहले मुफ्त में रक्त उपलब्ध कराया जाता था, लेकिन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा एस संबंध मे नई नीति बनाई गई जिसके अनुसार अब गैर सरकारी अस्पताल मे ईलाज दज रहे गरीब रोगियों को 1050/- रुपए भुगतान करना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने बताया कि निरंकुश और गरीब विरोधी सरकार के इस निर्णय के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन 3 दिसंबर को शाम 3:30 बजे साकची गोल चक्कर पर पुतला दहनकिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार