Thursday, December 2, 2021

राजस्व वसूली मे पूर्वी सिंहभूम अव्वल, वित वर्ष 2021-2022 मे लक्ष्य के विरुद्ध किया 102.85 प्रतिशत वसूली


 2021 मे जिला मे हुआ 30423 नए वाहनों का निबंधन 

जमशेदपुर:पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग वित वर्ष 2021-2022 मे लक्ष्य के विरुद्ध 102.85 प्रतिशत वसूली कर प्रदेश मे प्रथम स्थान पर है। विभाग द्वारा इस वित वर्ष मे नवंबर माह तक विभिन्न मददों मे कुल 128,12,61,162 रु की वसूली की गई है जबकि सरकार द्वारा जिउल को वित वर्ष 2021-2022 के लिय 187 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निरड़झारित किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया की वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार लक्ष्य को पूरा करने के लिय निर्देश दिया जा रहा है । उन्होंने बताया की हमारा प्रयास होगा की हम विभाग द्वारा दिया लक्ष्य को हर संभव पूरा करेंगे। उन्होंने बताया की पूर्वी सिँहभूम नवमबर माह तक राजस्व वसूली कनरे मे राज्य मे नंबर 1 है। 

2021 वर्ष मे पूर्वी सिंहभूम मे हुआ, 30423 नए वाहनों का निबंधन 

 पूर्वी सिंहभूम जिला मे 2021 नवंबर माह तक कुल 30423 नए वाहनों का निबंधन हुआ है। जिसमे 23,526 दो पहिया वाहन,4958 कार / स्टेशन वैगन,183 टैक्सी ,408 तीन पहिया वाहन, 328 ट्रक, 258 ट्रैक्टर,34 बस , 728 अन्य वाहनों का निबंधन किया गया है।   

2021 मे जारी हुआ कुल 46167 ड्राइविंग लाइसेंस

जिला परिवहन विभाग द्वारा 2021 नवंबर माह तक कुल 46167 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया है। जिसमे कुल 22809 निजी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया । जिसमे 16943 पुरुष और 5866 महिला, वहीं कुल 23358 लर्नर लाइसेंस जारी किया गया, जिसमे 19813 पुरुष 3545 महिला। मजे बात यह है की यह है की औधोगिक नगरी कहे जाने वाले जमशेदपुर से वित वर्ष 2021 मे अब तक एक भी व्यवसायिक लाइसेंस जारी किया गया।

No comments:

Post a Comment