उन्होंने कहा की भाजपा नेता अभय सिंह द्वारा उपायुक्त के साथ बहस करते हुए बयानबाजी करना काफी गलत था। उनका बयान जो मस्जिदों को लेकर था वह भी अभी गलत था। प्रशासन को सभी के समक्ष यह बताना चाहिए कि कितने मस्जिद, मंदिर, गिरजाघर और गुरुद्वारा अतिक्रमण पर बनाए हुए हैं। इस तरह से किसी विशेष समुदाय के ऊपर बयानबाजी करना काफी गलत है।
वहीं दूसरी ओर इस मामले पर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा की ‘मेरे द्वारा जो भी बयान उपायुक्त जमशेदपुर के समक्ष दिया गया था वह मैने साक्ष्य के साथ कहा था। उस बयान से मैं पीछे नही हट सकता। सत्ताधारी दल के जो अल्पसंख्यक नेता साकची थाना मे गये थे और मुझपर मुकदमा दर्ज करवाया है वह अपनी मांगो मे अडिग रहे। आप की सरकार है आगे की कारवाई करे। बिना साक्ष्य के मैं कोई भी बयान नही देता।’
वही दूसरी ओर तमाम संगठन भी भाजपा नेता अभय सिंह के समर्थन में उतर गए है। बाबर खान द्वारा अभय सिंह के ऊपर आरोप लगाने पर सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने अपना बयान जारी करते हुए कहा की जिला प्रशासन सर्वप्रथम बाबर खान पर FIR दर्ज करें। बाबर खान वही शख्स है। जो हमेशा से विवादों में रहा है चाहे चुनाव के वक्त ईवीएम मशीन तोड़ने का केस हो, चाहे मानगो में दंगे भड़काने का केस हो, कुछ वर्ष पूर्व पटमदा के पोखरिया ग्राम में इसने छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों का खुले तौर पर समर्थन किया था। बाबर खान ऐसा व्यक्ति है जो हमेशा उल जुलूल बयानबाजी कर पर्व त्योहारों में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करता है। ऐसे व्यक्ति को चिन्हित कर प्रशासन को उसके ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए। सनातन उत्सव समिति और समस्त हिन्दू संगठन अभय सिंह जी के साथ हैं क्योंकि अभय सिंह ने ऐसी कोई बात नही कही जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों को ठेस पहुंचे, जहां तक अतिक्रमण की बात है वह स्पष्ट रूप से कही है और वो सत्य भी है।
No comments:
Post a Comment