Thursday, October 7, 2021

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण,मेनका बाहर,मिथुन, ज्योतिरादय सिंधिया शामिल, रघुवर बने फिर उपाध्यक्ष


भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारिणी में कुछ लोगों को बाहर कर और कुछ लोगों को लाकर सबको चौंका दिया है। जिसमें मुख्य रुप से नई कार्यकारिणी में वरुण गांधी, विनय कटियार और मेनका गांधी को दरकिनार कर दिया गया है। जबकि बंगाल में चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल होने वाले मिथुन चक्रवर्ती और लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नई कार्यकारिणी में शामिल कर एक नई टीम की घोषणा कर दी गई है। कुल 309 सदस्य कार्यकारिणी में शामिल हैं।
जिसमें मुख्य रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल समेत 80 सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्य भी शामिल हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती को एक्जीक्यूटिव मेंबर्स बनाया गया है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे। इनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन के पदाधिकारी शामिल होते हैं।

बीजेपी की नई टीम में प्रधानमंत्री मोदी समेत 80 सदस्य तो एक्जीक्यूटिव मेंबर्स में शामिल है।ज्योतिरादित्य सिंधिया और मिथुन चक्रवर्ती को एक्जीक्यूटिव मेंबर्स बनाया गया है। वहीं, 13 सदस्यों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह, राजस्थान की पू्र्व सीएम वसुंधरा राजे, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास भी शामिल हैं।वहीं, 7 सदस्यों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जिनमें कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 7 नवंबर को दिल्ली में होगी। जनवरी 2020 में जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment