Sunday, October 17, 2021

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से गैर-कश्मीरियों पर हमला, दो बिहारी मजदूर की गोली मार कर हत्या, एक घायल


कश्मीर घाटी में बीते कुछ दिन से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आतंकवादी संगठन लगातार घाटी में हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बता दें आतंकवादियों ने एक बार फिर घाटी में कायराना हरकत को अंजाम दिया है। घाटी के कुलगाम में गैर-कश्मीरियों को फिर गोली मारी गई है।मिली जानकारी के अनुसार बताया, जिन लोगों पर आतंकियों ने गोली चलाई सभी मजदूर थे और घाटी काम करने गए थे। आतंकवादियों ने जिन लोगों पर हमला किया उनकी पहचान राजा रेशी देव, जोगिंदर रेशी देव और चुनचुन रेशी देव (घायल) के रूप में हुई है। सभी लोगों की पहचान बिहार के निवासी के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूरों के घर में घुस कर उनपर गोलियां चलाई गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि कुलगाम के वानपोह इलाके में आतंकवादियों ने गैर स्थानीय मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हैं।

No comments:

Post a Comment