सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती में बीती रात 45 वर्षीय शेरू मुखी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. बुधवार की सुबह शेरु मुखी का शव अपने कमरे में पत्नी के दुपट्टे के सहारे फांसी पर झूलता हुआ पाया गया. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. शेरू मुखी की पत्नी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि पति नशे का आदी हो गया था. वह कोई काम धंधा भी नहीं करता था. अक्सर नशापान के लिये पैसे की मांग करता था. पैसा नहीं मिलने पर इसके पहले बी तीन बार आत्महत्या की कोशिश कर चूका था. अक्सर नशे की हालत में झगड़ा झंझट करता और पत्नी को धमकी देता कि वह आत्महत्या कर लेगा. पत्नी दाई का काम कर किसी तरह अपने और अपने बच्चों का भरण पोषण करती है।
No comments:
Post a Comment