बारीगोड़ा,रहरगोड़ा,
गोविन्दपुर,मकदमपुर,शंकरपुर,बामनगोड़ा,शांतिनगर, आदि क्षेत्रों की जनता को,नीर निर्मल पेयजल परियोजना से 4 वर्ष पहले काफी खुशी हुई थी। सपना में भी नहीं सोचा था कि, सड़क के मामले में इतनी दुर्गति होगी की,विकास के नाम पर लोगों को टापू में कैद होना पड़ेगा।सोपोडेरा शिव मंदिर मोहल्ला में तो सड़कों को इस तरह खोद दिया गया है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पूजा क्या घूमेंगे।उक्त बातें सोपोडेरा शिव मंदिर मोहल्ला की हालिया स्थिति का फोटो जारी करते हुए संयुक्त ग्राम विकास समिति जमशेदपुर अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने कहा कि हिंदू धर्म के पावन पर्व दुर्गा नवरात्र दुर्गा पूजा के अवसर पर,विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों में, पूरे क्षेत्र की साफ सफाई सड़क बिजली, आदि दुरुस्त करने के आदेश दिए जाते हैं परंतु दुर्भाग्य है कि,ग्रामीण क्षेत्र की जनता इस दुर्गा पूजा में भी,अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं।कारण है कि, क्षेत्र के पूरे सड़कों में सड़क मरम्मत के नाम पर, पूरे सड़क को बंद कर दिया गया है, काफी मशक्कत से लोग किसी तरह आवागमन कर रहे हैं।
आपातकालीन स्थिति में दमकल,एंबुलेंस व पुलिस भी नहीं आ सकती
संवेदक की लापरवाही की वजह से पिछले 3 वर्षों से सड़क समस्या से जूझ रहे हैं जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र वासी।सड़क मरम्मतिकरण के नाम पर पेयजल विभाग का कारनामे का खामियाजा अभी तक लोग भुगत रहे हैं।
अगर कहीं किसी तरह का आगजनी,वारदात, हो जाए तो, क्षेत्र में ना दमकल आ सकती है ना ही पुलिस वाहन।
कोई गंभीर बीमार हो जाए तो, एंबुलेंस भी नहीं आ सकती है, दो पहिया वाहन भी किसी किसी क्षेत्र में चलने लायक नहीं,निरीह आम जनता सरकार को टैक्स तो देती है पर सुविधा के नाम पर जीरो है, एक शहर में दोयम दर्जे का व्यवस्था,यह कैसी व्यवस्था?
आम जनता जाएं तो कहां जाएं।
No comments:
Post a Comment