Tuesday, October 12, 2021

कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह AK 47 के साथ गिरफ्तार , आधिकारिक पुष्टि नही


एक बड़ी खबर आई है, पलामू क्षेत्र से एक कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह को एके-47 के साथ गिरफ्तार किए जाने की सूचना मिली है। आपको बता दें,सूत्रों से मिली जानकारी से पता चला की एटीएस की टीम ने डब्लू सिंह को सोमवार को रांची के मोरहाबादी मैदान के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है, कि गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड के मामले में डब्लू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था।डब्लू सिंह की तलाश पलामू पुलिस के अलावा राज्य के कई जिलों की पुलिस कर रही थी।

No comments:

Post a Comment