साकची बाजार स्थित गुरमीत क्लॉथ स्टोर के मालिक गुरमीत सिंह ने पारिवारिक कलह से तंग होकर मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. अचानक उसकी स्थिति को गम्भीर होता और उसे छटपटाता देखकर परिजन उसे तत्काल टीएमएच ले गये, जहां उसकी गहन चिकित्सा कक्ष में चिकित्सा चल रही है. गुरमती ने एक सुसायडल नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या के लिये अपने छोटे भाई स्वर्गीय अमरजीत सिंह की पत्नी, सास व साले को जिम्मेदार ठहराया है. जानकारी हो कि एक माह पहले अमरजीत सिंह की मौत हो चूकी है. पीडीएस का काम करनेवाले अमरजीत को घायल हालत में सरायकेला में बरामद किया गया था. उसे पहले टीएमएच लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिये उसे कोलकाता ले जाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
गुरमीत ने सुसाइड के पीछे भाई की पत्नी, साला व सास की प्रताड़ना को कारण बताया
गुरमीत ने जहर खाने से पहले एक पन्ने का सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है. जिसमें उसने कहा है कि उसके सुसाइड करने की वजह उसके छोटे भाई की पत्नी जसनीत कौर, जसनीत कौर का भाई शम्मी चावला और उसकी मां अमरजीत कौर हैं. उसने अपने नोट में आरोप लगाया है कि इन लोगों ने पहले उसके भाई अमरजीत सिंह को रुपयों की मांग को लेकर इतना टॉर्चर किया कि उसने आत्महत्या कर ली. अब वे लोग उसे निशाने पर लिये हुये हैं. पिछले दो माह से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. सोमवार को छोटे भाई की पत्नी जसनीत कौर उसकी साकची स्थित दुकान पर पहुंच गयी और उसे गालियां देने लगी. उसके बेटे ने दुकान में लगे कैमरे का तार खींच दिया. शम्मी और उसकी मां जसनीत कौर को आगे कर कर उन्हें व उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं. गुरनीत ने चरणजीत सिंह मांगे और उसकी पत्नी रोजी कौर स काम में जसनीत और उसके परिवार का साथ देते हैं. अंत में उसने पत्नी रीना और अपनी मां को सॉरी कहते हुए लिखा है कि मैं यह कदम बहुत मजबूरी में उठा रहा हूं.
No comments:
Post a Comment