Wednesday, October 20, 2021

सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच शोपियां में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर,


आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को शोपियां के द्रगड़ इलाको में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों में आदिल शाह वानी भी शामिल है। वानी पुलवामा में मजदूर की हत्या में शामिल था।
जानकारी के मुताबिक वानी ने ही सहारनपुर के गरीब कार्पेंटर को गोली मारकर हत्या की। उधर, पुंछ के जंगल में आतंकियों को सुरक्षाबलों ने चारो तरफ से घरे लिया है। सुरक्षाबल यहां अब निर्णायक कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इलाके में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment