प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कार्यालय में ग्रहण किया पदभार ।


प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने नए प्रदेश अध्यक्ष को पदभार सौंपा इस मौके पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माला और शॉल पहनाकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया। 


वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने इस मौके पर साफ तौर पर कहा, कांग्रेस एक पुरानी पार्टी है। और इसकी एक अलग परंपरा है। सबको साथ लेकर चलने का। और वह अपना कार्य कर रही है। मैं उम्मीद करता हूं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष है से कि वह भी इस परंपरा को कायम रखेंगे। वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद कहा, जैसा कि हमारे अध्यक्ष जी ने कहा यह एक पॉलिटिकल टेंट है। सभी को साथ लेकर चलने का। और मैं विश्वास दिलाता हूं सभी को साथ लेकर चलूंगा। साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को सम्मान देते हुए कहा, मैं सभी के लिए भले अध्यक्ष रहूं, लेकिन हमारे अध्यक्ष यही रहेंगे। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार