जामताड़ा से 14 साइबर क्रिमिनल्स को किस मामले में गिरफ्तार किया गया है, दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब किसी अन्य राज्य की पुलिस ने जामताड़ा में दबिश दी हो। पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात या फिर मध्य प्रदेश, तकरीबन सभी राज्यों के लोगों को जामताड़ा के साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया है। अपराधियों ने पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन तक को नहीं छोड़ा।
जामताड़ा जिला बीते कई वर्षों से साइबर क्राइम का गढ़ रहा है। यहां साइबर अपराधियों में अधिकांश संख्या किशोरों की है। इनमें से कइयों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रखी है। ये लोग फर्जी कॉल या मैसेज के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। फर्जी लिंक्स के जरिए लोगों के खातों से पैसा उड़ा लेते हैं। हैरानी की बात ये है कि यहां लोगों को निशाना बनाने के लिए हनी ट्रैप तक का सहारा लिया जाता है। इस टॉपिक पर जामताड़ा नाम से वेबसीरीज का निर्माण हो चुका है।
No comments:
Post a Comment