यूसीआईएल तुरामडीह के एडिशनल मैनेजर एस. रंजन व जी.के. गुप्ता के खिलाफ हरिजन थाना में मामला दर्ज।


कोर्ट के आदेश से बिरसानगर के हरिजन थाना में यूसीआईएल तुरामडीह के एडिशनल मैनेजर संजीव रंजन और गिरीश कुमार गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. यह मामला पोटका थाना क्षेत्र के रोलाडीह गांव निवासी अलमा सरदार के बयान पर दर्ज किया गया है. तुरामडीह माइंस के इन अधिकारियों के खिलाफ मारपीट करने, गाली गलौज करने, धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में अलमा द्वारा कोर्ट में एक वाद दाखिला किया गया था. शिकायतवाद पर विचार के बाद कोर्ट ने हरिजन थाना को प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिये थे. जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डीएसपी मामले की जांच अधिकारी होंगे.

उलीडीह पुलिस ने लूट के एक मामले में मोहम्मद मेराज अंसारी मोहम्मद साजिद और मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार किया है इसके अलावा पुलिस ने लूट के ही एक अन्य मामले में मोहम्मद मकसूद आलम की भी गिरफ्तारी की है सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार