Friday, July 30, 2021

सरदार शैलेन्द ने डीसी से हरपाल सिंह थापर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक किये जाने की मांग की ।


टेल्को खडंगाझार स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की पिछले दिनों घाघीडीह जेल में हुई संदिग्ध मौत के बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक किये जाने की मांग को लेकर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को आवेदन दिया है. सिख समाज के लोगों का कहना है कि आज हर एक सिख यह जानना चाहता है कि हरपाल सिंह की मौत के क्या कारण थे. हरपाल सिंह थापर के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी जेल में हत्या की गई है. क्योंकि उनके शरीर पर चोट व जख्म के निशान पाये गये थे. बता दें कि विगत दिनों मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट की दो लड़कियों के यौन शोषण व जबरन काम करवाने का आरोप लगाया था।
इस सम्बंध में टेल्को थाना में मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में ट्रस्ट की संचालिक व सीडब्ल्यूसी की प्रमुख तथा हरपाल सिंह की पत्नी पुष्पा तिर्की, हरपाल सिंह, गीता कौर व गीता कौर का बेटा आदित्य सभी इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गये हैं. लेकिन हरपाल सिंह की जेल में ही मौत हो गयी थी. शुक्रवार को सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में जिले के उपायुक्त से मुलाकात की. इस दौरान इन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरपाल सिंह थापर की मौत संदिग्ध तरीके से प्रतीत होती है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट अब तक उनके परिजनों को नहीं दिया गया है. जांच के नाम पर उसे दबाया जा रहा है और परिजन न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं. इन्होंने कहा कि जिले के उपायुक्त उन्हें मौत के कारणों की पूरी जानकारी दें. चूंकि परिजनों को इसमे हत्या की आशंका है।

No comments:

Post a Comment