धनबाद के जज की हुई मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वता संज्ञान, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश, राज्य के कानून व्यवस्था पर जताई चिंता।

धनबाद के जज उत्तम आनंद की हुई मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस मुखिया डीजीपी और धनबाद के एसएसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा तलब करते हुए पूरे मामले की जानकारी ली, साथ ही कड़ी टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि अगर मामले की जांच आप लोगों से संभव नहीं है तो सीबीआई को जांच सौंप दिया जाए, सरकार से भी जवाब तलब करते हुए कहा है कि जिस तरह से झारखंड में बीते दिनों एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या और फिर जज की मौत क्या कर रहा है प्रशासनिक महकमा।

 इधर पूरे मामले की जानकारी देते हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने बताया कि कोर्ट को जवाब दिया गया है कि इस मामले पर 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है साथ ही एसआईटी गठन कर पूरे मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट चुकी है जल्द ही इस मामले का खुलासा धनबाद पुलिस कर देगी वही ऑटो से धक्का लगने पर धनबाद जज उत्तम आनंद की मौत पर एक्सीडेंट है या फिर सुनियोजित घटना इस पर भी प्रशासन जल्द खुलासा कर देगी। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार