फायर ब्रिगेडकर्मी पर महिला ने लगाया बदतमीजी, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप।


कदमा भाटिया बस्ती की रहने वाली एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया है कि सोनारी थाना परिसर में शुक्रवार को शाम के 6:00 बजे उसके साथ टाटा स्टील फायर ब्रिगेडकर्मी आशीष कुमार सिंह और उसके दो-तीन दोस्तों ने बदतमीजी की. उनमें एक का नाम पंकज है जो अपने आप को कांग्रेसी बताते हुए मारपीट पर उतारू हो कर गाली गलौज किया. महिला का कहना है कि वह हरिजन समाज से आती है. इसलिए उन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया और लज्जा भंग करके हाथापाई की. अश्लील हरकत किया. सोनारी थाना परिसर से जबरन खींचकर बाहर निकाला और मारपीट की।
निर्वस्त्र कर मारने की धमकी दी. महिला का कहना है कि वह एक समाजसेवी और इज्जत दार समाज की से जुड़ी है. आशीष नामक व्यक्ति बार-बार उसे इस तरह की धमकी देकर इज्जत और जाति का नाम लेकर अपमानित करता है. धमकी देता है. उसकी धमकी से डरी हुई हूं. उसने इस संबंध में सोनारी थाना में एक लिखित शिकायत की है और सुरक्षा के साथ-साथ लज्जा बचाने की गुजारिश की है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है. उसने अपनी शिकायत की एक प्रतिलिपि हेड क्वार्टर डीएसपी, महिला थाना साकची, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को भी भेजा है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार