Thursday, July 1, 2021

पर्यावरण स्वच्छ हेतु लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट ने किया पौधारोपण ।



आज  लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलिट के द्वारा वन डिस्टिक वन एक्टिविटी के तहत सुभाष b.ed कॉलेज कोलडीहा में वृक्षारोपण किया गया।
         कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज हम लोग पर्यावरण सुरक्षा हेतु 25 फलदार वृक्ष लगाएं हैं ।
उन्होंने बताया कि आज पूरे झारखंड प्रदेश में लायंस क्लब के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है।     वहीं क्लब निदेशक लायन संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा क्लब इसके पहले भी हजारों वृक्ष लगाया है व हम तमाम सामाजिक कार्यों के प्रति सजग हैं।श्री सिंह ने बताया कि हम सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण के कार्य को प्राथमिकता में रखे हैं।       
           आज के इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, लायन परमजीत सिंह छाबड़ा, लायन रंजीत सिन्हा, लायन डॉ सुमन कुमार, लायन विकास गुप्ता सहित क्लब के कई सदस्य की सराहनीय भूमिका रही। 

No comments:

Post a Comment