Thursday, July 29, 2021

जैक ने मैट्रिक का रिज़ल्ट किया घोषित।


www.jac.jharkhand.in पर देख सकते हैं मैट्रिक का रिज़ल्ट

छात्र के इंतज़ार को ख़त्म करते हुए आज जैक के द्वारा कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड रिजल्ट का प्रकाशन वतर्मान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो द्वारा जैक कार्यालय में किया गया है. दो लाख 70 हजार 931 छात्र प्रथम श्रेणी में हुए पास हुये हैं, पिछले वर्ष की भांति परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने मारी बाज़ी है. कुल चार लाख 15 हजार 924 छात्र पास हुए. 95.93 % हुआ मैट्रिक का रिज़ल्ट हुआ. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कोरोना के भयावह प्रभाव कि वजह से जैक द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड कि परीक्षा नहीं ली गयी थी. परीक्षा को रद्द करने के बाद बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की थी व मापदंड तैयार किया था. उन्हीं मापदंडो के आधार पर आज मैट्रिक बोर्ड के परिणाम कि घोषणा की गयी है.
बताया जा रहा है, कि बोर्ड द्वारा आज मैटिक का रिजल्ट प्रकाशित किये जाने के बाद अब बच्चो के मन में कौतुहल है कि जैक के 12वीं बोर्ड का रिजल्ट कब प्रकाशित होगा. इससे सम्बंधित जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि जैक 12वीं बोर्ड के परिणाम 31 जुलाई तक जरी होने कि सम्भावना है.

www.jac.jharkhand.in पर देख सकते हैं मैट्रिक का रिज़ल्ट

No comments:

Post a Comment