मानगो मंगल कॉलोनी की मुख्य सड़क पर जल जमाव, लोगों ने विभाग से पाइप मरम्मति की मांग की।


मानगो डिमना बस्ती के मंगल कॉलोनी में जाने वाले मुख्य सड़क पर पेयजल आपूर्ति का पाइप फट जाने के कारण बीच सड़क में जल का जमाव रहता है. मंगल कॉलोनी की समस्या सुनकर भाजपा नेता विकास सिंह मंगल कॉलोनी पहुंचे और स्थानीय लोगों की समस्या सुनी. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि मंगल कॉलोनी के लोगों ने कई बार पेयजल स्वच्छता विभाग में इसकी लिखित शिकायत की. पर सुनवाई नहीं हुई. सड़क में इतना पानी जमा रहता है कि लोग पैदल जा ही नहीं सकते. अगल बगल जो दुकानदार हैं, वे जलजमाव से परेशान हो गए हैं. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी और संवेदक को मामले की जानकारी दी और पाइप अभिलंब दुरुस्त करने को कहा. क्योंकि एक ओर जहां पानी की बर्बादी भी हो रही है वहीं दूसरी ओर लोगों को परेशानी भी हो रही है. इसलिये जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य करवा दिया जाएगा. मुख्य रूप से विकास सिंह, अमरिंदर पासवान ,जसवीर सिंह, बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, बंटी सिंह, राहुल यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार