BIG BREAKING झरिया आर एस पी कॉलेज के पीछे जोरदार आवाज के साथ फ़टी धरती, 5 फीट चौड़ा बना गोफ।


धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना आरएसपी कॉलेज के पीछे कामनी कल्याण बस्ती में गोफ बनने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे कामिनी कल्याण बस्ती जाने वाली सड़क पर अचानक जोरदार आवाज के साथ करीब 5 फिट चौड़ा और 15 फीट गहरा जमीन धस गया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी एवं सर्वे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

वार्ड नंबर 34 के स्थानीय समाज सेवी शिव दत्त कुमार ने कहा कि यह बीसीसीएल की घोर लापरवाही का नतीजा है। बीसीसीएल द्वारा यहां से कोयला निकाल लिया गया और चाणक (कोयले की अंडर ग्राउंड खदान) में बालू की भराई नहीं की गई। जिसका नतीजा है कि आज यहां गोफ़ बन गया है। स्थानीय लोगों की माने तो पिछले 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण गोफ़ बनने की घटना हुई है।

बता दें कि कोयलांचल में पिछले 36 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगह जल जमाव हो गया है और घरों एवं दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया है। वहीं तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ एवं घरों के दीवार गिरने की भी खबरें सामने आई हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार