आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर पंडा पुरोहित समाज ने दुमका उपायुक्त से की मुलाक़ात।


कोरोना के पहले और दूसरे लहर के कारण देवघर और बासुकीनाथ का मंदिर लगातार बंद होने के कारण उस क्षेत्र के पांडा पुरोहितों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई।वर्ष भर में एक बार लगने वाले श्रावणी मेला ही उनके आमदनी का मूल श्रोत है। कोरोना के कारण लगातार दो वर्षों से श्रावणी मेला का आयोजन नही हो रहा है जिससे देवघर और बासुकी नाथ मंदिर के पुजारियों की स्थिति गड़बड़ा गई।इस संबंध में आज आर्थिक पैकेज की मांग और बासुकीनाथ मंदिर के खुलने को लेकर पंडा पुरोहित समाज ने दुमका उपायुक्त से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने उन्हें सकारात्मक पहल करने का  आश्वासन दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार