मानगो उलीडीह में गोली मारकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।


उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में अंकित कश्यप नामक 26 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ‌वह कालिकानगरका रहने वाला था. फायरिंग की आवाज के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. काफी लोग सड़क पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर उलीडीग पुलिस और सीटी एसपी पहुंच गए हैं. घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अंकित कश्यप अपने साथी विकास सिंह के साथ सुभाष कॉलोनी गया था. वह अपने परिचित शंकोसा रोड नम्बर पांच के रहने वाले डेविड और दो अन्य के साथ बातचीत कर रहा था. तभी डेविड ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी. विकास का कहना है कि वह उस समय दूसरे जगह चला गया था. तभी यह घटना हुई है. उसकी कमर में लोगी लगी थी. उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. घटना के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार