Wednesday, June 30, 2021

दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार , लड़के वालों ने शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर दिया धरना।

राजधानी रांची में शादी की मंडप से दुल्हन उठी और शादी से ही इन्कार कर दिया, दुल्हन के मंडप से उठने के साथ ही बारातियों में हड़कंप मच गया । वही दुल्हन पक्ष के लोग भी सन्न रह गए। वही शादी न होने के कारण बाराती पक्ष के लोग दुल्हन के ही द्वार पर धरने पर बैठ गए। दूल्हे और बारातियों का कहना है कि या तो दुल्हन शादी कर साथ चले या फिर शादी पर उन्होंने जो खर्च किया है उसका हर्जाना लड़की पक्ष चुकाए।
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी इलाके में एक अजीबोगरीब घटना हुई। जिसमे ठीक सिंदूर दान से पहले भरे मंडप में दुल्हन ने शादी से इंकार कर हलचल मचा दी है।वही दूसरी तरफ दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद लड़के वाले शादी में हुए खर्च की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। रांची के मांडर इलाके के रहने वाले विनोद लोहरा की शादी रांची के धुर्वा के मौसीबाड़ी में रहने वाली चंदा लोहरा के साथ हुई थी। 29 जून को विनोद बरात लेकर चंदा के घर पहुंचा। शादी की सभी रस्में शुरू की गई वरमाला भी हो गई,सात फेरे भी चंदा और विनोद ने ले लिए, लेकिन जैसे ही सिंदूर दान करने की बारी आई दुल्हन चंदा अचानक मंडप से उठ कर चली गई। दुल्हन के अचानक मंडप से टूट जाने की वजह से हड़कंप मच गई, दुल्हन ने अपने मां-बाप से दुल्हन ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि वह शादी नहीं करना चाहती है क्योंकि उसे लड़का पसंद नहीं है। मामले को लेकर लड़की के पिता जगदीश लोहरा का कहना है कि लड़की शादी को तैयार नही और लड़के पक्ष के लोग शादी में हुई खर्च हुए पैसे को मांग रहे है लेकिन उनके पास पैसे नही।

No comments:

Post a Comment