मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सिदो- कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया.


आज हूल दिवस है. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आदिवासियों के विद्रोह, संघर्ष और उनके बलिदान को याद करने का विशेष दिन. मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने इस मौके पर अमर शहीद सिदो- कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में राज्यवासियों से कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की धरती है. 1855 में सिदो-कान्हू के नेतृत्व में आदिवासियों ने अदम्य वीरता और साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे. अपने हक, अधिकार और देश की खातिर इन वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी थी. संताल विद्रोह के ऐसे नायकों की शहादत हम सभी को सदैव प्रेरित करेगा. इन अमर शहीदों के आदर्शों के अनुरुप झारखंड को बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. संताल विद्रोह के अमर शहीदों को शत-शत नमन।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार