नेताओं के संरक्षण में भू माफिया कर रहे है,सार्वजनिक स्थल पर कब्जा।


बर्मामाइन्स इलाके के भक्तिनगर में कुछ भू माफियाओं द्वारा सार्वजनिक स्थल को कब्जाया जा रहा है. इस कार्य में कुछ राजनीतियों का उसे संरक्षण भी मिल रहा है. भक्तिनगर समिति ने इसके खिलाफ आवाज़ उठायी है और अतिक्रमण रोके जाने की मांग की और जिले के उपायुक्त के समक्ष उठाई है. बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने इसका विरोध करते हुये जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा है. इन्होंने कहा कि उस स्थल को सार्वजनिक शौचालय एवं बाद में जल मीनार के लिए चिन्हित किया गया था. उस पर भू माफिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. इन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के विधायक सरयू राय के नाम पर उन्हीं के भाजमो पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र के लोगों को धमका रहे हैं. महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सार्वजनिक जमीन को कब्जा करने का वे लोग प्रयास कर रहे हैं. जिसे रोकने की आवश्यकता है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार