बिना लाइसेंस वाले बैंक्वेट हॉल्स पर आरएमसी की कार्रवाई, मान्या, सेलिब्रेशन, वृंदावन समेत कई हुए सील।


 राजधानी में बिना लाइसेंस के बैक्वेंट हॉल और विवाह भवन चला रहे प्रबंधकों पर रांची नगर निगम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त मुकेश कुमार के निर्देश के बाद निगम की इंफोर्समेंट टीम कई बड़े बैंक्वेट हॉल को सील करने पहुंच गयी है। सील होने वाले बैंक्वेंट हॉल में मोरहाबादी स्थित मान्या पैलेस, करमटोली स्थित सिलेब्रेशन हॉल, वृंदावन पैलेस, अभिनंदन, माही, आशीर्वाद, गीतांजलि जैसे प्रमुखता से शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन बैक्वेट हॉल को लाइसेंस लेने के लिए नगर निगम की बाजार शाखा ने पहले ही नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद अभी तक उपरोक्त हॉल के प्रबंधकों ने लाइसेंस नहीं लिया है। ऐसे में बिना लाइसेंस लिये बैंक्वेट चलाने के एवज में यह कार्रवाई का गयी है। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों से पूछे जाने पर चुप्पी साध रखी है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार