गोलमुरी के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली रेखा ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का लगाया आरोप,मामला दर्ज।


गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली रेखा सिंह ने अपने पति अमित कुमार सिंह, देवर रोहित सिंह, राहुल सिंह, सास आशा देवी, ससुर रमेश प्रसाद सिंह और देवरानी रजनी सिंह धनसार धनबाद निवासी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और एक पत्नी के रहते दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाते हुए गोलमुरी थाना में एक मामला दर्ज कराया है. रेखा देवी की शादी 9 फरवरी 2010 को अमित कुमार सिंह धनबाद निवासी के साथ हुई थी. लेकिन शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट, गाली गलौज और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. 2 जून 2021 को भी उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया. उसके बाद से वह ससुराल से मायके आ गई. पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच कर रही है. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार