Sunday, June 27, 2021

अपराधियों ने की धारदार हथियार से महिला की हत्या,छानबीन में जुटी पुलिस।


गुमला के भरनो थाना क्षेत्र के अम्बवा गांव निवासी स्व. रुंजुवा लोहरा की पत्नी हिरमी देवी (60) की देर रात  अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से  हत्या कर दी। हिरमी देवी अपने घर में अकेली रहती थी। इसके तीन पुत्र ब रांची में  मजदूरी का काम करते हैं। एक बहु देवंती देवी मृतका के घर के बगल में रहती है। बहू देवंती ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह शनिवार को जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गयी थी।

जब शाम चार बजे घर लौटी तो सास हिरमी देवी का घर का दरवाजा बाहर से सिकड़ी बंद पाया जब बच्चों ने बताया कि दादी आज घर से बाहर निकली ही नही है। तब उसने सास के घर का सिकड़ी खोलकर अंदर देखा तो हक्की बक्की रह गयी। हिरमी खून से सनी अपने बिस्तर में पड़ी हुई थी जब शोर मचाई तो आसपास के लोग जुट गये। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना भरनो पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही थाना पर प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्मार्टम के लिए भेज दिया । ग्रामीणों के अनुसार हिरमी बहुत मिलनसार महिला थी। किसी के साथ उसकी दुश्मनी नही थी। थाना प्रभारी ने कहा बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। घटना स्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment