जिला प्रशासन द्वारा परडीह से डिमना चौक तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जब्त की गाड़ियां ।

पारडीह से डिमना चौक तक सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग कर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाते हुए आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंदकिशोर लाल, जिला परिवहन पदाधिकारी  दिनेश रंजन एवं मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी  दीपक सहाय के नेतृत्व में चलाये गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में नियम विरूद्ध हाईवे किनारे वाहन पार्किंग करने वालों के विरूद्ध सख्ती की गई एवं जुर्माना वसूला गया । 
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्द किशोर लाल ने बताया कि हाईवे किनारे वाहन पार्किंग कर विधि व्यवस्था के संधारण में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्ती से निपटेगा । उन्होने कहा कि वाहन संचालक/चालकों को सड़कों का अतिक्रमण करने की छूट नहीं दी गई है, इससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है । उन्होने स्पष्ट कहा कि जिला प्रशासन ऐसे कृत्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेगा । 
जिला परिवहन पादधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि 40 गाड़ियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की गई वहीं 8 गाड़ियों को क्रेन से सड़क से हटाया गया । उन्होने बताया कि 20 वाहन मालिकों से करीब 12000 रूपए की जुर्माना राशि वसूलते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्ती चेतावनी दी गई । साथ ही आसपास के क्षेत्रों में माईकिंग के माध्यम से लोगों को सड़क का अतिक्रमण नहीं करने को लेकर जागरूक करते हुए ऐसा करते पाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करने के लिए आगे भी सड़क का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार