विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग द्वारा किया जायेगा, पौधों का वितरण ।



दोस्तों नमस्कार
कोरोना के संक्रमण के दौर में मेरा आप सबों से निवेदन है कि आप अनावश्यक भीड़ में जाने से बचें। मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग करें स्वस्थ रहें मस्त रहें।

5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर  सरकार के गाइडलाइन का पालन करते हुए, जमशेदपुर शहर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में आनंद मार्ग की ओर से निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत आवश्यकता अनुसार निशुल्क पौधों का वितरण किया जाएगा। पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत औषधीय एवं फलदार पौधों का वितरण किया जाएगा जो पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी है।
आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से एक पेड़ कई जिंदगी अभियान के तहत निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम में इच्छा अनुसार लोगों के बीच पौधा वितरित किया जाता है एक व्यक्ति को तीन से चार तरह के पौधे दिए जाते हैं ।इस संबंध में सुनील आनंद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों के बीच में निशुल्क पौधों का वितरण किया जाता है इसके साथ ही आनंद मार्ग द्वारा समय-समय पर आयोजित रक्तदान के अवसर पर भी लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य उनके बीच पौधों का वितरण किया जाता है उन्होंने कहा कि पौधों के वितरण अभियान के पीछे हमारा उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना है।


Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस में बगावत के सुर: कार्यकर्ता बोले, नहीं चलेगा मनमाना फैसला

जूता की गाथा: जूता बढ़ाए मान, जूता से हो अपमान धर्मेंद्र कुमार

वैज्ञानिकों का सामूहिक इस्तीफा और सरकार की नियत पर सवाल-- धर्मेंद्र कुमार